{"_id":"5b44ff414f1c1b9d468b5cf0","slug":"31531248449-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर। ग्राम नंदपुर निवासी महिला ने दहेज के लिए बेटी की हत्या के आरोप में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर सौंपी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम नंदपुर निवासी लीलावती पत्नी स्व. जोगिंदर ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि इस साल 20 अप्रैल को उसकी बेटी ज्योति का विवाह कमल कुमार पुत्र कल्लन सिंह निवासी रतनपुरा थाना बिलासपुर (रामपुर) के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद ही बेटी के पति कमल, ससुर कल्लन, देवर करन और ननद वंदना उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।
बताया कि नौ जुलाई को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उसे ज्योति का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना दी। इस पर वह प्रधान चंदा देवी के साथ ज्योति के ससुराल पहुंची तो वहां ज्योति की मौत हो चुकी थी। पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी दो माह की गर्भवती थी। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज के लिए ज्योति की हत्या करने का आरोप लगाया है।
एसआई प्रदीप कुमार शर्मा ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहां मनोज कुमार, राजेश कुमार, मोहन सिंह, प्रेम सिंह, संजय कुमार, दिलीप कुमार, पूजा, दुर्गावति, लखपति देवी, यशोदा देवी, रामवती, शारदा, कमला देवी आदि थे।