{"_id":"5a4bcf3e4f1c1bc5668b8858","slug":"31514917694-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर की लकड़ी से भरा कैंटर पकड़ा, तस्कर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खैर की लकड़ी से भरा कैंटर पकड़ा, तस्कर फरार
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर। खैर की लकड़ी से भरे कैंटर को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस कैंटर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि वाहन में सवार तस्कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया कि उन्हें सकैनिया स्थित ग्राम कलकत्ती के पास से एक कैंटर (यूपी22टी8516) से अवैध रुप से खैर की लकड़ी ले जाने की सूचना मिली। इस पर सकैनिया चौकी इंचार्ज जावेद हसन, पुलिस कर्मी भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह जब ग्राम मसीत रोड पर पहुंचे। सामने से आ रहे कैंटर में बैठे तस्कर पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया। कैंटर से 60 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। बताया कि चालक से पूछताछ कर तस्करों का पता लगाया जा रहा है। उन्हें शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन