{"_id":"5963c00e4f1c1b817e8b4794","slug":"31499709454-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीओ कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीओ कार्यालय पर दिया धरना
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। विवाहिता की मौत के मामले आरोपी पति और ससुरालियों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध मायके के लोगों ने सीओ कार्यालय में धरना दिया। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने तक उन्होंने आंदोलन की धमकी दी। सीओ ने जल्द कार्रवाई आश्वासन दिया।
बीती 22 जून को कुंडा थाना अंतर्गत गढ़ीनेगी निवासी कंचन रानी (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। अगले दिन मृतका के पिता दर्शनलाल निवासी ग्राम अहमद नगर थाना जसपुर ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पति धर्मवीर, सास आशा रानी, जितेंद्र, सोनिया, राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध दर्शन लाल ने तमाम लोगों के साथ सीओ कार्यालय पहुंचकर सीओ राजेश भट्ट का घेराव कर गिरफ्तारी की मांग की। इधर सीओ भट्ट ने बताया कि मृतका का बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। आरोपियों ने हाइकोर्ट से स्टे ले रखा है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। धरना देने वालों में अशोक, रोहित, जगदीश, तारा सिंह, हरीश कुमार, जोगेंद्र सिंह, अंकित, बलदेव सिंह, रानी, एकता, पिंकी, सीमा, रजनी गावा, राधा रानी, श्यामा देवी आदि थे।