{"_id":"5a4bce554f1c1b0f788b6487","slug":"21514917461-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने एक घर व दो दुकानों को बनाया निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने एक घर व दो दुकानों को बनाया निशाना
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र में तीन स्थानों पर चोरी हो गई। चोर लाखों का माल, जेवरात, नकदी ले गए। सूचना पर पुलिस ने सभी घटना स्थलों का मौका मुआयना किया। पीड़ित व्यक्तियों ने पुलिस को घटनाओं की तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
थाना नगीना, जिला बिजनौर यूपी के ग्राम भूरापुर निवासी रवि चौधरी काशीपुर में ठेकेदारी करते हैं। वह जसपुर खुर्द स्थित महादेव कॉलोनी में कृष्णा रानी के मकान में किराए पर रहते हैं। शीतकालीन अवकाश के चलते सोमवार शाम वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर अपनी ससुराल हल्दौर (बिजनौर) गए थे। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह घर लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो नीचे के दो, दोमंजिले के एक कमरे का लॉक टूटा था। घर का सारा सामान बिखरा था। चोर घर में रखी टीवी, मोबाइल, एक तोला सोने के टॉप्स, सोने की एक ताबीज, 300 ग्राम चांदी के जेवरात, चार रजाई, गद्दे, कपड़े आदि चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उधर, पैगा चौकी के ग्राम बघेलेवाला निवासी हरिओम का चौराहे पर किराने की खोखानुमा दुकान है। सोमवार रात चोर खोखे के ताले तोड़कर गल्ले में रखे साढे़ 12 हजार रुपये चुरा ले गए। दुकान से हजारों रुपये का किराने का सामान भी गायब था। इसी रात ग्राम शिवलालपुर अमरझंडा में मुमताज हेयर ड्रेसर की दुकान के भी ताले टूटे। चोर गल्ले से करीब चार हजार रुपये ले गए। तीनों मामलों की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।