फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   युवकों के तांडव से शादी में पड़ा खलल, दूल्हा बिगड़ा

युवकों के तांडव से शादी में पड़ा खलल, दूल्हा बिगड़ा

Wed, 06 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
युवकों के तांडव से शादी में पड़ा खलल, दूल्हा बिगड़ा
रुद्रपुर। शादी समारोह में कुछ युवकों ने दूल्हे के भाई को पीट दिया। इससे गुस्साएं दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया। लड़की के परिजनों ने किसी तरह दूल्हे को शादी के लिए राजी किया। मंगलवार को पुलिस द्वारा आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर उन्होंने ट्रांजिट कैंप थाने में प्रदर्शन किया, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर एक मुखर्जीनगर में रविन सरकार की पुत्री दीपा की बारात आई थी। इसी बीच समारोह में क्षेत्र के ही कुछ युवक घुस गए और उन्होंने बारातियों के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने पिस्टल के बल पर एक बाराती से सोने की चेन भी छीनी और बीचबचाव कर रहे दूल्हे अनिल के छोटे भाई दीपक मंडल को बुरी तरह पीट दिया।
विज्ञापन


छोटे भाई की पिटाई से दूल्हा अनिल भड़क गया। उसने शादी करने से इनकार कर दिया और मंडप से
उठकर जाने लगा। इससे दुल्हन पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इज्जत की दुहाई देते हुए दूल्हे को किसी तरह शादी करने के लिए राजी कर दिया। पुलिस को सूचना देने पर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविन सरकार का आरोप है कि जब वह मंगलवार सुबह ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को मामले की तहरीर सौंपने पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद नाराज रविन और अन्य लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। मामला तूल पकड़ता देख पुलिसकर्मियों ने रविन की तहरीर लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। रविन ने चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed