{"_id":"5a26eb0e4f1c1b4e718b770c","slug":"21512499982-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान घाट की भूमि से अवैध कब्जे हटाने का निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्मशान घाट की भूमि से अवैध कब्जे हटाने का निर्देश
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। तहसील दिवस पर करीब दर्जन भर शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें से आठ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार ने ग्राम महुआखेड़ा गंज में श्मशान घाट की भूमि की पैमाइश कराने के निर्देश दिए।
मंगलवार को तहसील दिवस पर आए दर्जन भर मामलों में से आठ पेंशन, आय और जाति प्रमाण पत्रों से संबंधित थे। इन्हें मौके पर ही प्रमाण पत्र निर्गत करा दिए गए। इस दौरान मोहल्ला अल्ली खां निवासी जावेद सिद्दीकी एडवोकेट ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि विद्युत विभाग ने उसके भवन से चार मीटर की दूरी पर 11 केवीए के विद्युत लाइन खींच दी। इसे हटवाने के लिए उसने विभाग को आवेदन किया और लाइन हटाने की आगणन राशि भी जमा करा दी।
इसके बावजूद विभाग ने कार्रवाई नहीं की। तहसीलदार ने विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को निस्तारण के निर्देश दिए हैं। उधर, ग्राम महुआखेड़ागंज के लोगों ने कुछ काश्तकारों पर श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। तहसीलदार ने कानूनगो पैगा को हल्का लेखपाल को साथ लेकर श्मशान की भूमि की पैमाइश करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान नायब तहसीलदार जनार्दन प्रसाद गौड़, कानूनगो मोहन लाल यादव के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।