फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   थूकने से मना किया तो चाकू से वार कर जख्मी कर दिया

थूकने से मना किया तो चाकू से वार कर जख्मी कर दिया

Fri, 13 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
थूकने से मना किया तो चाकू से वार कर जख्मी कर दिया
काशीपुर में दुकान के सामने थूकने के विवाद को लेकर व्यापारियों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि पिता-पुत्र ने चाकूओं से हमलाकर चश्मा व्यापारी को लहूलुहान कर दिया। घायल व्यापारी ने मेडिकल करा मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

सुभाष नगर कालोनी निवासी सर्वेश गुप्ता की रतन सिनेमा रोड पर अंबिका ऑप्टीकल नाम की दुकान है। पुलिस को दी तहरीर में सर्वेश ने कहा कि उसके सामने दुकान करने वाला व्यक्ति उससे रंजिश रखता है। आरोप है कि उक्त दुकानदार अक्सर उसकी दुकान के आगे थूकता है। इसको लेकर कई बार कहासुनी हो गई है। बुधवार रात आठ बजे उक्त दुकानदार ने उसकी दुकान के सामने फिर थूका। विरोध करने पर उसने अपने पुत्र के साथ मिलकर उसे पीटा और उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सर्वेश ने राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल कराया है। कटोराताल चौकी प्रभारी दिनेश बल्लभ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed