फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पंजाब के युवकों पर फईम हत्याकांड अंजाम देने का अंदेशा

पंजाब के युवकों पर फईम हत्याकांड अंजाम देने का अंदेशा

Fri, 16 Nov 2018 12:38 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के युवकों पर फईम हत्याकांड अंजाम देने का अंदेशा

विज्ञापन
रुद्रपुर में टैक्सी बुकिंग के नाम पर चालक फईम की हत्या की वारदात के खुलासे के प्रयास में जुटी पुलिस आरोपियों के काफी करीब पहुंच चुकी है। पुलिस ने एक होटल के सीसीटीवी फुटेज से गाड़ी बुकिंग पर ले जाने वाले दो युवकों को चिह्नित कर लिया है। पुलिस को अंदेशा है कि वारदात को अंजाम देने से पहले पंजाब के उक्त दोनों युवक बाजपुर में रुके थे। फिलहाल युवकों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। माना जा रहा है पुलिस जल्द मामले का खुलासा कर सकती है।

सूत्रों के अनुसार जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने गदरपुर क्षेत्र के पास स्थित एक होटल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी बुक कराकर ले जाने वाले दो युवकों की पहचान कर ली है। जांच में पता चला है कि पंजाब के रहने वाले दोनों युवक वारदात को अंजाम देने के कुछ दिन पहले से बाजपुर क्षेत्र में भी रुके थे और यहां से उनकी ओर से गाड़ी बुकिंग के लिए कई कार चालकों से संपर्क किया गया था, जिससे पुलिस उक्त युवकों की ओर से ही फईम हत्याकांड को अंजाम देने की आशंका जता रही है। दो अक्तूबर की शाम को पंतनगर निवासी रजनीश की ईनोवा कार की बुकिंग होने के बाद चालक फईम युवकों को लेकर निकला था। चार नवंबर को उन्नाव जिले की पुलिस को क्षेत्र के एक खेत से उसका शव बरामद हुआ था। फिलहाल चिह्नित युवकों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed