फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट

छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट

Mon, 02 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट
काशीपुर। छेड़छाड़ का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ खिलौने की दुकान लगाने वाले परिवार से पीटा और 20 हजार रुपये की नकदी लूट ली। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


केशवपुरम निवासी गुड़िया पत्नी डालचंद्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर कहा कि उसने अपने पति और बच्चों के साथ दशहरा में रामनगर मार्ग पर खिलौने और मूर्तियों की दुकान लगाई थी। उसकी लड़की और भतीजी नल पर पानी लेने गई थी। तभी कुछ युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


बेटे ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। भीड़ जमा होने पर आरोपी भाग गए। इसके कुछ देर बाद आरोपियों ने अपने कुछ साथियों के साथ दुकान पहुंचकर उसके पुत्र और पति को पीटा। उसने आरोपियों पर 20 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed