{"_id":"59b044e04f1c1be87f8b476a","slug":"181504724192-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सभा की भूमि पर अवैध निर्माण के मामले का हुआ पटाक्षेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम सभा की भूमि पर अवैध निर्माण के मामले का हुआ पटाक्षेप
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। लक्ष्मीपुर खेड़ा में ग्राम सभा की भूमि पर अवैध निर्माण कराए जाने के मामले का जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले का पटाक्षेप कर दिया। अब अवैध निर्माण ध्वस्त किया जायेगा तथा विवादित भूमि पर छह फुट ऊंची दीवार का निर्माण कराया जायेगा।
ग्राम लक्ष्मीपुर खेड़ा स्थित खसरा नंबर 381 भूमि पर ईद के समय कुर्बानी दी जाती थी। एक समुदाय के कुछ लोग इस भूमि के चारों ओर पंद्रह फुट ऊंची दीवार व दुकान का निर्माण करा रहे थे। भाजपाई इसका विरोध कर रहे थे। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने की मांग को लेकर भाजपाइयों के साथ एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर भी बेठे थे।
मंगलवार को जिलाधिकारी ने विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल तथा दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों की बैठक कर मामले का पटाक्षेप कर दिया। कोतवाल अब्दुल कलाम ने बताया कि अवैध निर्माण ध्वस्त होगा। विवादित भूमि पर छह फुट ऊंची दीवार बनेगी। अभी उनके पास ध्वस्त कराने के आदेश नहीं आए हैं और कोई गेट नहीं लगाया जाएगा।