{"_id":"5c63159fbdec222c510285ae","slug":"171549997471-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कालेज रोड पर तीन मनचले दबोचे, बाइक सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिग्री कालेज रोड पर तीन मनचले दबोचे, बाइक सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। कोतवाली पुलिस के शक्ति स्क्वाएड ने मंगलवार को भी तीन मनचलों को पकड़ा। डिग्री कालेज सड़क पर पकड़े गए मनचलों का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार डिग्री कालेज के आसपास छात्राओं को मनचले परेशान करते थे। इसकी शिकायत सीओ से की गई, जिस पर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ के निर्देश पर शक्ति स्क्वाएड सप्ताह भर में कई मनचलों को पकड़ चुकी है। एसआई पिंकी धामी ने बताया कि मंगलवार को बाइक सवार दो युवक और पैदल एक युवक को छात्राओं के साथ छेड़खानी करते पकड़ा। पहली बार पुलिस एक्ट में चालान के बाद भी दुबारा पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि बाइक को सीज कर दिया गया। टीम में रघुनाथ गोस्वामी समेत कई पुलिस कर्मी शामिल रहे।