फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   नगर निगम काशीपुर के बनेंगे 40 वार्ड

नगर निगम काशीपुर के बनेंगे 40 वार्ड

Wed, 13 Dec 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम काशीपुर के बनेंगे 40 वार्ड
काशीपुर। नगर निगम के 40 वार्ड बनना तय हो गया है। वार्ड बनाने की कार्रवाई तेजी से चल रही है। एक वार्ड की जनसंख्या चार से पांच हजार के बीच होगी।
विज्ञापन


शासन द्वारा नगर निगम कितने वार्ड बनाए इस संबंध में बार-बार निर्णय बदलने से वार्ड बनाने के कार्य में देरी हुई है। अब 40 वार्ड बनाने का शासनादेश होने के बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट/ सहायक निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर के नेतृत्व में वार्ड बनाने का काम तेजी से चल रहा है। संयुक्त मजिस्ट्रेट तोमर ने बताया कि नगर निगम में 40 वार्ड बनाने का निर्देश तीन चार दिन पहले ही मिला है।

इसके बाद से वार्ड बनाने का काम आरंभ हो गया है। प्रति वार्ड चार से पांच हजार की जनसंख्या का एक वार्ड बनेगा। भौतिक स्थिति अनुसार वार्डों की जनसंख्या तय होगी। सबसे कम चार हजार और सबसे अधिक पांच हजार की जनसंख्या के वार्ड बनाए जाएंगे। पहले नक्शे में वार्ड बनाए जाएंगे, फिर राजस्व विभाग की टीम भौतिक सत्यापन करेगी।
विज्ञापन


इसके लिए राजस्व विभाग 12 पटवारी और निगम का एक पटवारी की टीम भौतिक सत्यापन करेंगी। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि 40 वार्ड का मतदाता सत्यापन कार्य पहले हो चुका है। विस्तार में 16 राजस्व गांव और मिलाने के बाद पुन: पूरे नगर निगम का मतदाता सत्यापन किया जाएगा। नए मिलाए गए क्षेत्र का ही सत्यापन किया जाए यह निर्णय होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed