फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   वांछित पांच हजार के दो इनामी बदमाश गिरप्तार

वांछित पांच हजार के दो इनामी बदमाश गिरप्तार

Mon, 02 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
वांछित पांच हजार के दो इनामी बदमाश गिरप्तार
रुद्रपुर। पुलिस ने 15 साल पहले जनप्रतिनिधि का अपहरण करने वाले आरोपियों को पनाह देने के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


वर्ष 2003 में भूरारानी के तत्कालीन क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र कालरा का काशीपुर रोड पर कुछ लोगों ने अपहरण किया था। अपहरण में लिप्त 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नौ को जेल भेज दिया गया था। अपहरणकर्ताओं को शरण देने वाले दो आरोपी लंबे समय तक भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके थे।
विज्ञापन


पुलिस ने ग्राम उलटहवा दिवारजतीत थाना महाराजगंज जिला आजमगढ़ यूपी के तिलकराज यादव उर्फ तिल्लू पुत्र राजदेव यादव और ननकू यादव पुत्र छुटकन को फरार घोषित कर उन पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस रविवार को दोनों अभियुक्तों को आजमगढ़ से पकड़ लाई। उसके बाद जेल भेज दिया गया। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed