फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ट्रेजरी के डबल लॉक से चार दिन में निकली 300 फाईलें

ट्रेजरी के डबल लॉक से चार दिन में निकली 300 फाईलें

Fri, 28 Jul 2017 12:10 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
ट्रेजरी के डबल लॉक से चार दिन में निकली 300 फाईलें
रुद्रपुर। एनएच 74 मुआवजा घोटाले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम ने चार दिनों के भीतर एसएलओ कार्यालय से जुड़ी 300 फाइलों को स्कैन कर लिया है। डबल लॉक में बंद 42 बक्सों में पांच बक्सों मेें एसएलओ कार्यालय से जुड़े दस्तावेज हैं। फाइलों की स्कैनिंग करा रही टीम पहले इन्हीं बक्सों के फाइलों को स्कैन करेगी।
विज्ञापन


42 बक्सों में एसएलओ कार्यालय के पांच बक्से महत्वपूण्र्ा

घोटाले की जांच के लिए शासन के आदेश पर सोमवार से ट्रेजरी के डबल लॉक में बंद बक्सों में रखे दस्तावेजों को स्कैन कराने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। दस्तावेजों की स्कैनिंग करा रही तीन सदस्यीय टीम ने देर शाम तक एसएलओ कार्यालय से जुड़ी 300 फाइलों को स्कैन करा लिया है। डबल लॉक के पांच बक्सों में एसएलओ कार्यालय के दस्तावेज होने से इन्हें सबसे महत्वपूर्ण मानते हुए पहले स्कैन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद तहसील के दस्तावेज रखे बक्सों को खोलकर उनकी फाइलों को स्कैन कराया जाएगा। स्कैन कराए गए दस्तावेजों का सत्यापन अब तक नहीं हुआ है, जिसके चलते इन्हें एसआईटी को सौंपने में अभी समय लगेगा। इधर, एसआईटी ने भी तीन सदस्यीय टीम को पत्र भेजकर धारा 143 की पत्रवाली, मिसलबंद रजिस्टर और एसएलओ के साथ ही चकबंदी कार्यालय के दस्तावेज मांगे हैं। दस्तावेज मिलने के बाद एसआईटी उनका अध्ययन कर अपनी जांच रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed