काशीपुर। बरात में डीजे पर डांस करने को लेकर हुई मारपीट और पथराव की घटना में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जसपुरखुर्द निवासी शाहरुख की बरात चार दिन पूर्व सुल्तानपुरपट्टी स्थित रुद्धा पैलेस गई थी। वहां डीजे पर डांस करने को लेकर ग्राम कचनाल गुसाईं और जसपुरखुर्द के युवकों के बीच मारपीट हो गई थी। आईटीआई थानाध्यक्ष कुलदीप अधिकारी ने बताया कि एक पक्ष के उस्मान अली की तहरीर पर जसपुरखुर्द निवासी असलम, अफसर, कचनाल गुसाईं निवासी सोहेल, शादाब, अकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं मुमताज की तहरीर पर ग्राम कचनाल गुसाईं निवासी उस्मान, अहसान, इशाक, इलियास, रिजवान, साजिद, अजीम, मुस्ताक, रियाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।