फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   भाई की हत्या करने का शक जता सौंपी तहरीर

भाई की हत्या करने का शक जता सौंपी तहरीर

Sun, 25 Nov 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
भाई की हत्या करने का शक जता सौंपी तहरीर
काशीपुर। एक फैक्ट्री के शौचालय में मृत मिले व्यक्ति के भाई ने अपने भाई की हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। 24 अक्तूबर को एक फैक्ट्री में हाईड्रा ऑपरेटर के पद पर तैनात सुधीर सिंह फैक्ट्री के अंदर बाथरूम में मृत पड़ा मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन


इस संबंध में अब मृतक के भाई ग्राम चंदूपुरा थाना टांडा जिला रामपुर निवासी जयप्रकाश सिंह ने आईटीआई थाने में तहरीर सौंपी है। तहरीर में जयप्रकाश ने कहा कि उसे 24 अक्तूबर को फैक्ट्री से फोन आया था कि उसके भाई की मौत फैक्ट्री के अंदर हो चुकी है। जब वह काशीपुर पहुंचा तो उसके भाई का शव सरकारी अस्पताल में था। उसकी मृत्यु कई घंटे पहले हो चुकी थी।
विज्ञापन


जयप्रकाश ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री प्रबंधन ने उसकी भाई की हत्या करवाई है। क्योंकि कुछ दिन पूर्व ही वेतन को लेकर उसके भाई का विवाद हुआ था। इधर मामले की जांच कर रहे आईटीआई थाने के एसआई कौशल भाकुनी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed