फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   किसान को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में प्रेमिका समेत तीन के विरूद्ध रिपोर्ट

किसान को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में प्रेमिका समेत तीन के विरूद्ध रिपोर्ट

Wed, 11 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
किसान को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में प्रेमिका समेत तीन के विरूद्ध रिपोर्ट
काशीपुर। जसपुर के किसान रामरूप द्वारा आत्महत्या करने के मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन



ग्राम पूरनपुर (जसपुर) निवासी रामरुप सिंह (47) पुत्र घासी सिंह की छह जुलाई को संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत हो गई थी। उसकी जेब से छह पेज का हस्तलिखित सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए लिव इन रिलेशन में रह रही शिक्षिका जसपुर निवासी डॉली, उसकी सहेली लवली और उसके भाई को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में रामरुप ने लिखा था कि उसने अपनी कृषि भूमि पर ऋण लेकर, गन्ने का भुगतान और खेतों में खड़े पेड़ बेचकर प्रेमिका को लाखों रुपये दिए थे। इसके बावजूद प्रेमिका ने सहेली और उसके भाई के साथ मिलकर उसे मानसिक रुप से प्रताड़ित किया। इस कारण उसे आत्महत्या करने के लिए विवश होना पड़ा। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रामरुप को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed