फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल, यात्रियों की फजीहत

पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल, यात्रियों की फजीहत

Wed, 13 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल, यात्रियों की फजीहत
गूलरभोज। लालकुआं से काशीपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल हो गया। ट्रेन करीब दो घंटे स्टेशन पर खड़ी रही। काशीपुर से दूसरा इंजन आने पर ही ट्रेन चल पाई। इस बीच यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार की अपरान्ह ढाई बजे लालकुआं से काशीपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन (संख्या 55317) गूलरभोज रेलवे स्टेशन पहुंची। चालक राहुल जैन ने बताया कि हर ब्लाक सेक्शन के बाद इंजन को जांचा जाता है। जब उन्होंने स्टेशन पर उतरकर इंजन जांचा तो तेल गिर रहा था। लीकेज रोकने के लिए करीब 12 मिनट लग गए। तकनीकी खराबी दुरुस्त न होने पर इंजन फेल होने की सूचना स्टेशन अधीक्षक ने कंट्रोल रूम को दी। करीब चार बजे काशीपुर से इंजन संख्या 11332 गूलरभोज पहुंचा। दस मिनट कपलिंग लगाने में लग गये।
विज्ञापन


इसके बाद ट्रेन काशीपुर रवाना हो सकी। इस बीच सवारियों को परेशानी का समना करना पड़ा। मुरादाबाद निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसे पांच बजे जरूरी काम से मुरादाबाद पहुंचना था। पंतनगर विवि के बीटेक के छात्र नरेंद्र कुमार और काशीपुर के अवधेश कुशवाहा ने बताया कि ट्रेन लेट होने के कारण उसका ट्यूशन छूट गया। इधर रेलवे कर्मी विकास पचौरी ने बताया कि यह तकनीकी खराबी थी। कोई बड़ी घटना न हो इसलिए हर चालक को प्रत्येक ब्लाक सेक्शन पर इंजन को चेक करने के निर्देश होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed