फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   16 child laborers were free

16 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

Sat, 12 Dec 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा। Updated Sat, 12 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन

 डीएम के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन और श्रम विभाग की टीम ने सितारगंज व खटीमा तहसील की विभिन्न दुकानों, होटलों में छापामार अभियान चलाया। इस दौरान दोनों तहसीलों से 16 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया।

विज्ञापन

एसडीएम ऋचा सिंह के नेतृत्व में चलाए गए छापामार अभियान में सहायक श्रमायुक्त अनिल यादव ने नगर की दुकानों, होटलों, फड़ों पर काम कर रहे बाल श्रमिकों को छुड़ाया। यादव ने कहा कि संबंधित दुकान स्वामी के विरुद्ध 20 हजार रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की गई है साथ ही मुकदमा चलेगा। यदि बाल मजदूरी के साक्ष्य सही पाए गए तो छह माह का कारावास भी होगा। छापामार टीम ने सभी बच्चों के नाम पते नोट कर छुड़वा दिया। टीम में लेबर इंस्पेक्टर उमेद सिंह चौहान, केके गुप्ता, दिनेश बिष्ट, पटवारी नरेंद्र गहतोड़ी, सतीश कुमार आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed