{"_id":"5bd604f9bdec2269bc7fe8b7","slug":"151540752633-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से 20 तोले सोने के जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के घर से 20 तोले सोने के जेवर चोरी
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। एक किसान के लॉकर में रखे 20 तोला सोने के जेवरात गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस शक के आधार पर नौकरानी के साथ ही दिनेशपुर क्षेत्र के एक ज्वेलर्स से पूछताछ कर रही है।
ग्राम धौलपुर निवासी किसान हरजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि तीन महीने पहले घर में बने लॉकर की चाबी गुम हो गई थी। इसी बीच डेढ़ महीने पहले उनकी नौकरानी ने भी काम छोड़ दिया था।
तीन दिन पहले उन्होंने दूसरी चाबी बनवाकर लॉकर खुलवाया तो उसमें रखा सोने का हार, चेन, कड़े और अन्य जेवरात गायब थे, जो करीब 20 तोला सोना है।
एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि किसान के घर में काम करने वाली नौकरानी और दिनेशपुर क्षेत्र से एक ज्वेलर्स से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो