फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बेसहारा हुई पीड़िता को ग्रामीणों की पहल पर मिला आसरा

बेसहारा हुई पीड़िता को ग्रामीणों की पहल पर मिला आसरा

Fri, 24 Aug 2018 11:46 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
बेसहारा हुई पीड़िता को ग्रामीणों की पहल पर मिला आसरा
काशीपुर। वीडियो वायरल होने, प्रेमी के फरार होने और पति के तलाक दिए जाने के बाद महिला और उसके दो बच्चे बेसहारा हो गए हैं। ग्रामीणों की पहल पर फिलहाल महिला को पूर्व पति ने अपने घर में आश्रय दे दिया है। शरीयत के लिहाज से पति अपने भाई के मकान में रहने चला गया है। उधर, कुंडा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का वीडियो वायरल होने के बाद उसके पति ने खुदकुशी का प्रयास किया। बाद में परस्पर सहमति से दोनों के बीच तलाक हो गया। विवाहिता अपने प्रेमी पर भरोसा कर पति से तलाक ले बैठी।
विज्ञापन


तलाक के बाद वह बच्चों को लेकर प्रेमी के घर पहुंची तो वहां ताला लटका मिला। भरोसे में छले जाने के बाद महिला अपने पति के गांव लौट आई, लेकिन शरीयत के लिहाज से अब वह पूर्व पति के साथ नहीं रह सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम बच्चों की स्थिति देख ग्रामीणों ने तय किया कि कोई ठिकाना नहीं मिलने तक महिला अपने पूर्व पति के घर में ही रहेगी। उसका पति अपने बड़े भाई के घर रहने चला गया। महिला और उसके बच्चों के लिए राशन का इंतजाम भी ग्रामीणों ने कराया है।

उधर, कुंडा थाना पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की। आरोपी की तलाश में पुलिस ने उसके गांव में भी दबिश दी। इसके अलावा एक टीम मुरादाबाद भेजी गई है। खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था।

मुफ्ती की राय पर पूर्व पति ने छोड़ा घर
काशीपुर। पीड़ित महिला को उसके पूर्व पति के घर में ठहराए जाने को लेकर ग्रामीणों ने एक मुफ्ती से राय ली। मुफ्ती ने बताया कि निकाह से आजाद होने के बाद पूर्व पति उसके लिए अब गैर महरम (पराया मर्द) है।


शरीयत के लिहाज से वह उसके साथ एक मकान में नहीं रह सकती। इस पर पति को मजबूरन अपना ही घर छोड़ना पड़ा। ग्रामीणों की कोशिश है कि अगर प्रेमी उसे अपना लेता है, तो बच्चों को सहारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed