फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   सीपीयू ने कार रोकी तो चालक ने भगा दी, पीछा कर पकड़ा

सीपीयू ने कार रोकी तो चालक ने भगा दी, पीछा कर पकड़ा

Thu, 23 Aug 2018 12:10 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
सीपीयू ने कार रोकी तो चालक ने भगा दी, पीछा कर पकड़ा
काशीपुर। सीपीयू के एक कार को रुकने का इशारा करने पर कार चालक ने कार भगा दी। सीपीयू की दो हॉक और जंबो वाहन ने कार का पीछा कर कार चालक को धर दबोचा। इस दौरान कार में बैठे तीन लोग मौका देखकर फरार हो गए। सीपीयू ने चालक का मेडिकल कराने के बाद कार को सीज कर दिया है।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम स्कूटी सवार एक व्यक्ति ने एमपी चौक पर चेकिंग कर रही सीपीयू टीम को बताया कि चीमा चौराहा से एक कार चालक बहुत तेजी से वाहन चलाकर आ रहा है। सूचना पर सीपीयू ने एमपी चौक पर कार चालक को रुकने का इशारा किया। तो कार चालक ने वाहन दौड़ा दिया। इस पर सीपीयू कर्मियों ने हॉक और जंबो में तैनात कर्मियों को सूचना दी।
विज्ञापन


दो हॉक और जंबो वाहन से सीपीयू कर्मियों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। कार चालक टांडा उज्जैन की और वाहन लेकर भागने लगा। इस दौरान सामने से आ रही हॉक वाहन को देख कार चालक ने एक खाली बाग से कार कलश मंडप होते हुए कवि नगर की और दौड़ा दी। सीपीयू कर्मियों ने कवि नगर में कार चालक को घेर लिया। कार घिरता देख कार में बैठे तीन लोग मौका देखकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ सीपीयू कर्मियों ने उनका पीछा भी किया। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सके। सीपीयू कर्मियों ने कार चालक मानपुर पश्चिम हल्द्वानी निवासी रजत भल्ला को धर दबोचा और उसका मेडिकल कराया। जबकि कार को सीज कर दिया। सीपीयू टीम में एसआई प्रदीप कुमार, एसआई प्रकाश चंद्र, एसआई शंकर सिंह, कांस्टेबल विजय कुमार, चंद्रशेखर, लक्की तिवारी, सुरेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed