{"_id":"5ae21e7c4f1c1b360b8b6c96","slug":"151524768380-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर मारपीट करने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता ने अपने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्राम कचनाल गुसांई निवासी शेर सिंह ने आईटीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अपनी पुत्री का विवाह 19 अप्रैल 2016 को जनपद मुजफ्फरनगर थाना मीरापुर के ग्राम मुकल्लनपुर निवासी सचिन कांबोज पुत्र महेंद्र के साथ किया था।
आरोप है कि विवाह के बाद से ही दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसका पति और ससुराली उसके साथ मारपीट करने लगे। 18 मार्च 2017 को पति और ससुराली उसे काशीपुर में उसके मायके छोड़ गए।
विज्ञापन
पंचायत होने के बाद ससुराली उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद भी ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न जारी रखा। आरोप है कि पति ने उसका डेढ़ माह का गर्भ भी गिरा दिया। 27 जून 2017 को ससुराली मारपीट कर उसे फिर मायके छोड़ गए।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति सचिन, सास मिथलेश, ससुर महेंद्र सिंह, देवर अतुल और मुकुल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। ब्यूरो