फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   रिश्वतखोर पटवारी के बैंक खाते सीज

रिश्वतखोर पटवारी के बैंक खाते सीज

Wed, 24 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
रिश्वतखोर पटवारी के बैंक खाते सीज
रुद्रपुर के गदरपुर में रिश्वत लेते विजिलेंस के हत्थे चढ़े पटवारी पर शिकंजा कसता जा रहा है। विजिलेंस ने बेनामी संपत्ति की जांच शुरू करते हुए पटवारी के खातों को सीज कर लेनदेन पर रोक लगा दी है। इसके अलावा बैंकों को पत्र भेजकर खातों के बारे में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

बीते 20 जनवरी को गदरपुर के पटवारी सुशील जुनेजा को विजिलेंस टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। सुशील ने ग्राम महतोष निवासी मोहम्मद आसिफ अंसारी से एनएच चौड़ीकरण की जद में आए मकान की रिपोर्ट लगाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस टीम को सुशील की बेनामी संपत्ति होने की जानकारी भी मिली थी। इसी के चलते टीम ने पटवारी के ओमेक्स और आवास विकास स्थित घर में भी छापेमारी की थी। लेकिन सिवाय दो बैंक लॉकरों की जानकारी के अलावा टीम को कुछ खास नहीं मिल सका था। इधर, विजिलेंस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए सुशील के बैंक खातों को सीज कर दिया है। विजिलेंस को अंदेशा है कि पटवारी के अन्य बैंकों में खाते हो सकते हैं। इसलिए सभी बैंकों को पत्र भेजकर सुशील के खातों की जानकारी मांगी गई है। एसपी विजिलेंस अमित श्रीवास्तव ने बताया कि पटवारी सुशील के दो या तीन बैंक खातों को सीज किया गया है। यह एक प्रक्रिया है। उसकी बेनामी संपत्ति की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed