फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   विवाहिता को जलाने के प्रयास का आरोप

विवाहिता को जलाने के प्रयास का आरोप

Sat, 16 Sep 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को जलाने के प्रयास का आरोप
दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस न लेेने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रेस से जलाने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम गगान थाना गिन्नौर जिला संभल (यूपी) निवासी गंगाधर ने पुलिस को बताया कि उसने तीन साल पहले अपनी पुत्री कृष्णा का विवाह रुद्रपुर के रंपुरा वार्ड नंबर 7 निवासी राजेश पुत्र बनवारी लाल के साथ किया था। विवाह के कुछ समय बाद ही राजेश और उसके परिवार वाले दहेज की मांग करते हुए कृष्णा का उत्पीड़न करने लगे। 11 मार्च 2014 को कृष्णा ने अपने पति राजेश, सास मुन्नी देवी, देवर चंद्रपाल, और ननद अनीता के खिलाफ केस दर्ज करवाया। बीते 10 अगस्त को राजेश का मामा ओमप्रकाश उसक पिता बनवारी लाल का स्वास्थ्य खराब होने की बात कहकर कृष्णा को अपने साथ मायके ले गया। वहां ससुराली कृष्णा पर दहेज एक्ट का मुकदमा वापस लेेने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर 11 सितबंर को उसके पति राजेश और देवर चंद्रपाल ने गर्म प्रेस से कृष्णा का दायां पैर जला दिया। डंडों से पिटाई भी की। गंगाधर अपने पुत्रों को लेकर मौके पर पहुंचा और कृष्णा को ले आया। कोतवाल तुषार बोरा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed