{"_id":"5c968096bdec2214161d58ea","slug":"141553367190-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के घर के ताले तोड़ हजारों का सामान व नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका के घर के ताले तोड़ हजारों का सामान व नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जसपुर में नगर की लक्ष्मी नगर कॉलोनी में चोरों ने एक सप्ताह के भीतर अलग-अलग पांच स्थानों में ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी उड़ा ली। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
कॉलोनी निवासी शिक्षिका शशि देवी ने कहा कि बृहस्पतिवार की शाम छह बजे वह अपने घर का ताला लगाकर अपने गांव उदयपुर थाना अफजलगढ़ यूपी गईं थीं। शनिवार की सुबह लौटी तो देखा घर की खिड़की के दरवाजे टूटे हुए थे। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। सेफ में रखे 20 हजार तथा अन्य सामान चोरी हो गया था। इससे पूर्व भी इसी कॉलोनी के निवासी अंशुल तिवारी, अतुल शर्मा, टिंकू चौहान, अरविंद कुमार के घरों के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और सामान की चोरी कर ली थी। चौकी इंचार्ज जावेद हसन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि चोर खाली पड़े घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। चोरों की शिनाख्त कर ली गई है, संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। कॉलोनी में सिविल ड्रेस में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। शनिवार को उन्होंने सूत मिल पुलिस चौकी में पुलिस कर्मियों की बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।