{"_id":"5b4b95e24f1c1b4b748b4ff1","slug":"141531680226-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान खलील पहलवान की हत्या में दो भाई समेत तीन नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान खलील पहलवान की हत्या में दो भाई समेत तीन नामजद
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। पट्टीकलां (रामपुर) के पूर्व प्रधान खलील पहलवान की हत्या के मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना को लेकर दूसरे दिन भी क्षेत्र में आक्रोश बना रहा। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिशें देकर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
यूपी और उत्तराखंड की सीमा से सटे एक पैट्रोल पंप के पास बाग में शनिवार शाम कुछ लोगों ने ग्राम घोसीपुरा निवासी खलील पहलवान पर फायरिंग कर दी। मौके पर मौजूद घोसीपुरा निवासी फरमान और अहमद अली आदि उसे लेकर काशीपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया।
मृतक के बड़े पुत्र अहसान अली ने सुल्तानपुरपट्टी चौकी में होली चौक आदर्शनगर निवासी शहजाद आलम और जावेद आलम पुत्रगण मोहम्मद हनीफ, मेहंदी उर्फ टिप्लू पुत्र नूर मोहम्मद और एक अन्य के खिलाफ तहरीर सौंपकर गाली-गलौच और फायरिंग कर हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
घटना को लेकर सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
एक साल पहले हुए विवाद की रंजिश में हुई खलील की हत्या
काशीपुर। एक साल पहले हुई मारपीट के विवाद में पनपी रंजिश खलील पहलवान की हत्या की वजह बनी। इसी रंजिश के चलते दोनों भाइयों ने तीसरे आरोपी की मदद से खलील की हत्या कर दी।
सुल्तानपुरपट्टी चौकी प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने बताया कि खलील पहलवान की हत्या में नामजद किए गए आरोपियों का एक वर्ष पूर्व उसके साथ विवाद हो गया था। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था लेकिन आरोपी तब से रंजिश पाले हुए थे। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने मौका पाकर खलील की हत्या कर दी।
जनाजे में उमड़ी भारी भीड़
काशीपुर। पूर्व प्रधान के रसूख भी बहुत अधिक थे। इसी वजह से मृतक के जनाजे में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को जौहर की नमाज के बाद पट्टीकलां के कब्रिस्तान में खलील पहलवान को दफन किया गया। मृतक के पांचों बेटों अहसान अली, मेहरबान अली, रिजवान अली और शमशेर अली ने अपने पिता के जनाजे का कंधा दिया। खलील का जनाजा निकलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की दोनों पत्नियां रेशमा, रानी और पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पट्टीकलां के पूर्व प्रधान खलील अहमद की हत्या की पृष्ठभूमि में पुरानी रंजिश होने की बात प्रकाश में आई है। तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल से तीन खाली कारतूस बरामद कर लिए गए है। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. जगदीश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक, काशीपुर।