फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   नौकर को मारपीट कर घायल करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

नौकर को मारपीट कर घायल करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 11 May 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
नौकर को मारपीट कर घायल करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
काशीपुर में आईटीआई थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में ग्राम मुकदंपुर निवासी जसवीर सिंह पुत्र बलराम सिंह ने बताया कि उसके फार्म पर तारा सिंह पुत्र मिश्री सिंह काम कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही बग्गा सिंह ने उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, लक्ष्मीपुर लच्छी निवासी मो. आसिम पुत्र मो. उस्मान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह तहसील परिसर में कातिब है। बृहस्पतिवार की शाम कविनगर निवासी राजा ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं, बांसफोड़ान निवासी अकबर अली पुत्र अब्दुल वाजिद ने एसएसपी को पत्र देकर कहा कि मोहल्ला महेशपुरा मंझरा रोड निवासी कुछ लोगों ने उसके दामाद के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed