{"_id":"59caa3b54f1c1ba9538b48f9","slug":"141506452405-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व फौजी ने पुलिस पर लगाया चोर को छोडने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व फौजी ने पुलिस पर लगाया चोर को छोडने का आरोप
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। पूर्व फौजी ने चोरी हुई साइकिल बरामद कर ली। आरोप है कि पुलिस ने चोर को छोड़ दिया। बंडिया निवासी पूर्व फौजी विक्रम सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की साइकिल 22 अगस्त को चोरी हो गई थी। मंगलवार को उन्होंने एक दुकान पर साइकिल खड़ी देखी। शिकायत पर पुलिस साइकिल और दुकानदार को कोतवाली ले आई और कार्रवाई का आश्वासन देकर विक्रम सिंह को भेज दिया।
शाम को विक्रम सिंह कोतवाली पहुंचे तो पता चला कि पुलिस ने साइकिल चोर को छोड़ दिया। विक्रम का आरोप है कि उन्होंने एसएसआई खुशवंत सिंह से बात की तो उन्होंने अभद्रता की और साइकिल देने से भी मना कर दिया। इधर एएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि वे मामले की जानकारी ले रहे हैं। वहीं कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि फौजी की साइकिल उनके सुपुर्द की जाएगी।