फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पुलिस पर साजिश फंसाने का आरोप

पुलिस पर साजिश फंसाने का आरोप

Tue, 12 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर साजिश फंसाने का आरोप
गदरपुर। ब्लाक प्रमुख सर्वजीत कौर ने पुलिस कर्मियों पर मारपीट के मामले में परिजनों को साजिशन फंसाने का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। कहा कि पहले दरोगा ने मारपीट की थी और वर्दी में न होने के कारण परिजन अनजाने में पुलिस से भिड़ गये। सोमवार को पत्रकार वार्ता में ब्लॉक प्रमुख सर्वजीत कौर ने सफाई दी कि उनका इस विवाद से कोई लेना देना नहीं था। लेकिन पुलिस ने उनकी गाड़ी को सीज कर दिया। पुलिस ने उनके भतीजे राजू सिंह के साथ बिना कारण मारपीट की। मामले को तूल देते हुए राजू के अलावा मौके पर पहुंचे उनके पति मुख्त्यार सिंह सहित अन्य को भी सादी वर्दी में तैनात पुलिस कर्मियों से मारपीट का दोषी बताकर जेल भेज दिया। कहा कि पुलिस पहले से ही उनके पति मुख्त्यार सिंह के साथ द्वेष भावना रखती है। वहां पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रेखा रावत, विष्णो देवी, हरभजन कौर, फरमान अहमद, नासिर हुसैन, भीम सिंह एवं राजकुमार ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed