फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   सिडकुल पुलिस ने पकड़े तीन झपट्टामार

सिडकुल पुलिस ने पकड़े तीन झपट्टामार

Thu, 07 Sep 2017 12:29 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
सिडकुल पुलिस ने पकड़े तीन झपट्टामार
रुद्रपुर। शहर और आसपास क्षेत्रों में काफी समय से राहगीरों के मोबाइल छीनने वाले पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सिडकुल चौकी पुलिस ने तीन बाइक सवारों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से छह मोबाइल, एक तमंचा और बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम सिडकुल चौकी की टीम ने एचसीएल चोक से आवास विकास निवासी अमन पांडे पुत्र पप्पू पांडे, भूतबंगला वार्ड नंबर 6 निवासी अर्जुन राजपूत पुत्र मोहर सिंह और रोहित वाल्मीकि पुत्र नन्हे लाल को हिरासत में लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सैंमसंग, ओपो, वीवो और नोकिया कंपनी के छह मोबाइल फोन, 315 बोर का तमंचा, कारतूस, चाकू और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात में वारदात करने के लिए गली-मोहल्लों में जाते थे। आवास विकास और सिडकुल क्षेत्र में उन्होंने सबसे अधिक वारदातों को अंजाम दिया है। सिडकुल की कंपनियों से काम कर लौट रहे युवक-युवतियों को वह अपना शिकार बनाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने छीने गए कईं मोबाइल फोन अपने परिचित, दोस्तों के अलावा दुकानदारों को भी बेचे थे। उन्होंने आवास विकास क्षेत्र में महिला से चेन झपटने की कोशिश भी की थी, लेकिन नाकाम रहे थे। टीम में एसआई नरेश कोहली, पंकज सिंह मेर, विरेंद्र बिष्ट, प्रमोद सिंह रौतेला, दलीप सिंह, योगेश गोस्वामी, नरेंद्र सिंह और बृजेंद्र शर्मा थे।


दुकानदार सहित तीन हिरासत में
पुलिस ने झपट्टमारों के साथियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो साथियों और मोबाइल खरीदने वाले दुकानदार का नाम बताया। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने आरोपियों से कुछ मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed