{"_id":"599729d94f1c1b2a5f8b4aac","slug":"141503078873-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। रेलवे के डीआरएम और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर डीआरएम ने स्वास्थ्य निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही चार ट्राली संचालकों पर 20 हजार का जुर्माना लगाया।
शुक्रवार को रामनगर से अलीगंज जाते समय डीआरएम इज्जतनगर निखिल पांडे और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। डीआरएम ने डोरमेटरी जनरल विश्रामगृह, एरिया, शौचालय, कैंटीन आदि में सफाई व्यवस्था की जांच की। साफ सफाई नहीं मिलने पर डीआरएम ने स्वास्थ्य निरीक्षक को फटकार लगाई और सफाई व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर 1,2,3 पर ट्रैकों का निरीक्षण किया। प्लेट फार्म 3 पर पानी की टंकी पर टायल और सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन पर लगे कूड़ेदान में पड़ा कूड़ा नहीं उठाने के लिए संबंधित अधिकारियों की फटकार लगाई। उन्होंने रामनगर की ओर ट्रैक की जांच की। उधर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू ने प्लेट फार्म पर लगी खाद्य ट्राली पर खाद्य पदार्थ, सफाई, रेट लिस्ट, कर्मचारियों की वर्दी की जांच की। चार ट्राली संचालकों पर करीब 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
पेंशन की मांग उठाई
रेलवे कॉलोनी निवासी दिव्यांग मनोज ने पेंशन की मांग को लेकर डीआरएम को पत्र दिया। बताया कि उसके पिता सूर्य नारायण रेलवे में चालक थे। पिता की मृत्यु के बाद मनोज पेंशन के लिए भटक रहा है। डीआरएम ने उसकी पेंशन कराने की आश्वासन दिया है।