{"_id":"5cd9c0e7bdec22073e116f9c","slug":"131557774567-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ने दर्ज किए दहेज हत्या में मृतका के पिता व भाई के बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीओ ने दर्ज किए दहेज हत्या में मृतका के पिता व भाई के बयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से हुई नवविवाहिता की मौत के मामले में सीओ ने मृतका के भाई और पिता के बयान दर्ज किए। मृतका के पिता ने दामाद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन एक माह बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
चंपावत निवासी देवकी नंदन जोशी ने सात अप्रैल को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री रितु पंगरिया का विवाह 26 अक्तूबर 2018 को चंपावत निवासी संजय पंगरिया से किया था। संजय और उसकी पुत्री रितु यहां मधुवननगर में किराए के मकान में रहती थी।
आरोप है कि दहेज के लिए संजय रितु को पीटता था। कई बार समझौते के प्रयास भी हुए। बीती 22 मार्च को रितु संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। 31 मार्च को रितु की दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में मृत्यु हो गई। विपिन जोशी का कहना है कि घटना के बाद उसकी मकान मालिक ही रितु को ई-रिक्शा से चामुंडा स्थित अस्पताल ले गई थी।
विज्ञापन
रिक्शा से उतरकर रितु स्वयं अस्पताल के काउंटर तक गई। कहा कि दो दिन बाद भी पुलिस ने उसकी बहन के बयान दर्ज नहीं किए। संजय ने गैस लीक होने के कारण आग लगने की बात कही थी। लेकिन परिवार के लोग वहां पहुंचे तो रसोई में रखा गैस चूल्हा ठीक था। अलबत्ता मौके पर पैट्रोल भरी एक बोतल रखी पाई गई।
इस मामले में जांच कर रहे सीओ मनोज कुमार सिंह ने मृतका के पिता देवकी नंदन और भाई विपिन जोशी के बयान दर्ज किए। उन्होंने दामाद पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसकी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।