{"_id":"5bb115cb867a557f551a23e8","slug":"131538332107-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, तहरीरें सौंपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, तहरीरें सौंपी
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। मोहल्ला टांडा बंजारा निवासी तसलीम पुत्र जमील ने पट्टी चौकी पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि शनिवार सुबह उसके छोटे भाई रईस का घौसीपुरा पट्टी कला जिला रामपुर निवासी दो भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि रविवार सुबह लाठी-डंडों से लैस होकर दोनों युवक साथियों के साथ रईस के घर में घुस गए।
उन्होंने रईस के पिता जमील (67) और माता फातमा (62) को पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव में आई महिलाओं को भी युवकों ने पीट दिया। हमले में उसके पिता जमील और फातमा गंभीर रूप से घायल हो गए।
चीख पुकार सुनकर मोहल्लेवासी पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने घायलों को बाजपुर सरकारी अस्तपातल में भर्ती कराया।
वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट में एक व्यक्ति के घायल होने की तहरीर पुलिस को सौंपी। चौकी इंचार्ज विनोद फर्त्याल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीरें मिली हैं। विवाद का कारण रंजिश बताई जा रही है। मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।