{"_id":"5a808fc64f1c1bd04b8b4fdc","slug":"131518374854-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को बैंक खुलवाकर कर्मियों से हुई पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रविवार को बैंक खुलवाकर कर्मियों से हुई पूछताछ
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालपुर। सहकारी बैंक में चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस ने रविवार को बैंक खुलवाकर बैंक कर्मियों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली।
शुक्रवार को सहकारी बैंक में चोरों ने सेंधमारी कर लॉकर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए थे। मामले में शाखा प्रबंधक प्रदीप चंदेल ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद पांडे और चौकी प्रभारी सतपाल सिंह ने बैंक खुलवाकर बैंक कर्मियों से पूछताछ की वहां बैंककर्मी मनीषा और सोनम के बयान दर्ज किए।
इसके साथ ही बैंक में लगे सीसीटीवी की महीने भर की फुटेज भी खंगाली गई। उन्होंने बैंक में आने जाने वालों के बारे में भी विस्तार से जानकारी जुटाई। कोतवाल पांडे ने बताया कि संदिग्धों पर पुलिस नजर बनाए हुए है। कई आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों से भी पूछताछ जारी है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।