फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ट्रांसपोर्टर पर हमले में चार के खिलाफ मुकदमा

ट्रांसपोर्टर पर हमले में चार के खिलाफ मुकदमा

Fri, 18 Aug 2017 11:36 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर पर हमले में चार के खिलाफ मुकदमा
रुद्रपुर। ट्रांसपोर्टर और उसके साथी पर रंजिशन हमला करने के मामले में पुलिस ने दो नामजदों सहित चार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला भदईपुरा निवासी भूषण भाटिया पुत्र दर्शन चंद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 14 अगस्त की रात उसका भाई जगदीप काशीपुर रोड नगर पालिका मार्केट स्थित प्रतिष्ठान से अपने साथी मिलक चकोनी किच्छा निवासी कुलविंदर सिंह बाजवा के साथ लौट रहा था। आरोप है कि पुरानी रंजिश मेें आवास विकास निवासी अमरदीप सिंह पुत्र मान सिंह, लोक विहार कालोनी निवासी बंटी बाजवा पुत्र दिलीप सिंह ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उन्हें रास्ते में रोक लिया और उन पर लाठी डंडों, हॉकी व धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। जगदीप और कुलविंदर को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed