{"_id":"59a464484f1c1ba2018b45a3","slug":"121503945800-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वारंटी समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन वारंटी समेत पांच गिरफ्तार
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अवैध शराब और खाईबाड़ी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को दबोचा है। जबकि एक आरोपी पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया।
कुंडेश्वरी पुलिस ने वारंट तामीली के लिए दबिश देकर चोरी के एक मुकदमे में वांछित ग्राम रंपुरा निवासी दीपक तथा ग्राम शिवनगर ढकिया निवासी सोनू को धर दबोचा। इसके अलावा बांसफोड़ान चौकी पुलिस ने काली बस्ती निवासी सादिक को वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने लक्ष्मीपुर पट्टी रोड पर सट्टे की खाईबाड़ी करते मंझरा निवासी शादाब को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से सट्टे की पर्चियां व दो हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब समेत बलजीत को धर दबोचा। उधर, आईटीआई थाना पुलिस ने ग्राम खड़कपुर देवीपुरा निवासी रामगोपाल को 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि शराब बेच रहा खड़कपुर देवीपुरा निवासी नियान सिंह पुलिस को गच्चा देकर भाग गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।