{"_id":"5bc0f17cbdec2269ad752ce9","slug":"11539371388-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को भर्ती नहीं करने पर जिला अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे को भर्ती नहीं करने पर जिला अस्पताल में हंगामा
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर में चाय से झुलसे बच्चे को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती न करने पर परिजनों की अस्पताल कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। बाद में परिजन बिना उपचार कराये लौट गये।
गड्ढा कॉलोनी निवासी आशा शुक्रवार दोपहर पड़ोसी के साथ चाय से झुलसे अपने डेढ़ साल के बच्चे कुनाल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। महिला ने इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक और कर्मचारी से बच्चे को भर्ती कराने को कहा, लेकिन चिकित्सक ने कहा कि वह अन्य मरीजों को देख रहे हैं, उसके बाद ही वह बालक का उपचार करेंगे। इससे भड़के महिला और पड़ोसी ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। वहां मौजूद पीआरडी जवान और कर्मचारी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन विवाद बढ़ता चला गया। हंगामे की सूचना पर महिला का पति भी अस्पताल पहुंच गया। महिला के पति ने भी मौजूद स्टाफ से बालक को भर्ती करने की गुजारिश की लेकिन कर्मचारी ने कहा कि बर्न वार्ड में चिकित्सक दो बजे आता है। इस पर साथ आया एक पड़ोसी अस्पताल कर्मचारी से भिड़ गया। अंत में दंपति बच्चे को बिना इलाज के ही अस्पताल से लौट गये। अस्पताल प्रबंधक अजय वीर सिंह ने कहा कि मामला गंभीर है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।