{"_id":"5b7dadfc42c792462f5e9d93","slug":"11534963196-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। एक महिला ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास करने तथा दो लोगों और उनके साथियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला ने कहा कि पानी की टंकी के पास मोहल्ला नई बस्ती निवासी गुलफाम 20 अगस्त की रात को करीब दो बजे उसके घर में घुस आया और उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसकी पुत्री और उसके शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए। आरोपी तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
इसी मोहल्ले के निवासी जाहिद, नाजिम तथा तीन अन्य व्यक्ति भी उसको धमकी दे रहे है कि यदि उसने कोई कार्रवाई की तो वह उसे जान से मार देंगे। प्रभारी कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं तथा अन्य लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।