फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   गंगापुर डकैती में एक डकैत संग रैकी करने वाला गिरफ्तार

गंगापुर डकैती में एक डकैत संग रैकी करने वाला गिरफ्तार

Wed, 11 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
गंगापुर डकैती में एक डकैत संग रैकी करने वाला गिरफ्तार
रुद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित सर्वेश्वरी कॉलोनी में डकैती और महिला की हत्या के मामले में एक डकैत समेत डकैती से पहले रेकी करने वाला पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने असोम से भोजपुर के एक संदिग्ध को भी उठाया है। माना जा रहा है कि जल्द डकैत पुलिस की पकड़ में आ सकते हैं।
विज्ञापन


22 जून की रात को गंगापुर रोड स्थित सर्वेश्वरी कॉलोनी में रहने वाले पंकज श्रीवास्तव के घर में डकैतों ने धावा बोलकर उसकी पत्नी अपर्णा की हत्या करने के बाद डकैती को अंजाम दिया था। वारदात में छैमार गिरोह के सुराग मिलने पर पुलिस ने छैमार गिरोह को टारगेट कर डकैतों की खोजबीन शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार डकैती से पहले पंकज के घर की रेकी करने वाले के साथ ही एक डकैत पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।
विज्ञापन


दोनों की निशानदेही पर असोम गई पुलिस टीम ने भी भोजपुर के एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पूछताछ में संदिग्ध से पुलिस को डकैतों द्वारा इस्तेमाल किए गए कुछ फोन नंबर की जानकारी मिली है। इसके आधार पर माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही डकैतों को गिरफ्तार कर सकती है। साथ ही कुछ पुराने डकैतों के फिंगर प्रिंट भी एसआईटी की ओर से जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। लोकल में रहने वाले छैमारों से भी पुलिस की पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed