{"_id":"59fe0d754f1c1b71548bace7","slug":"111509821813-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लीलता का विरोध करने पर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लीलता का विरोध करने पर मारपीट
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। दुकान में बैठी महिला से दबंगों ने अश्लील टिप्पणी कर दी। विरोध करने पर दबंग दुकान स्वामी के घर में घुस गए। आरोपियों ने बीचबचाव में आए दिव्यांग समेत दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में एक युवक घायल हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान से नकदी भी लूट ली।
ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की आजादनगर बस्ती में नेतराम पुत्र दुली राम की घर के बाहर ही दुकान है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शाम को उसकी दुकान पर पर कुछ लोग आए। उस समय घर में रिश्तेदारी में आई एक महिला दुकान में मौजूद थी। महिला को देखकर दबंगों ने अश्लील टिप्पणी शुरू कर दी।
युवकों की हरकतों को देखकर महिला घर के भीतर चली गई। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर महिला और उसके दिव्यांग पुत्र ओमप्रकाश, निरंजन की पिटाई कर दी। इसमें निरंजन लहूलुहान होकर घायल हो गया।
विज्ञापन
दुकान स्वामी के मुताबिक हमलावर दुकान से हजारों की नकदी भी लूट ले गए। दोनों युवकों ने अस्पताल में मेडिकल कराया है। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।