फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ऊर्जा निगम ने पकड़े विद्युत चोरी के 1

ऊर्जा निगम ने पकड़े विद्युत चोरी के 1

Fri, 03 Nov 2017 12:47 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
ऊर्जा निगम ने पकड़े विद्युत चोरी के 1

विज्ञापन
रुद्रपुर। विद्युत चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम की टीम ने रुद्रपुर और किच्छा क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की। विद्युत चोरी के 18 मामले पकड़े गए। निगम के अधिकारी ने भवन स्वामियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम की टीम ने रुद्रपुर और किच्छा क्षेत्र में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 18 भवनों में विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए। टीम ने भवनों में कनेक्शन काटने के साथ ही भवन स्वामियों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज कराए हैं। विद्युत चोरी में काशीपुर बाइपास रोड निवासी परमजीत सिंह पम्मा, आदर्श कालोनी निवासी राकेश कुमार, मलिक कालोनी निवासी प्रीतम छाबड़ा, गुरप्रीत सिंह, कृष्णा बिहार फुलसुंगा निवासी जितेंद्र विश्वकर्मा, अनिल कुमार, मुन्ना यादव, राजेंद्र सिंह मेहरा, अरविंद्र कुमार, शिमला बहादुर निवासी पूरन सिंह, भगवान स्वरूप सिंह, फुलसुंगा निवासी प्रशांत कुमार, बंगाली कालोनी किच्छा निवासी विमल कुमार, आजाद नगर किच्छा निवासी दयाल चंद्र, जोगराज सिंह, गुरदयाल सिंह, गिद्धपुरी किच्छा निवासी वसुदेव सिंह और मोटू मल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीम में एसडीओ संजय कुमार, अन्नू अरोरा, जेई पारूल कुमार, प्रवीन सैनी, लाइनमेन रूपबसंत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed