{"_id":"59bc210b4f1c1b26688b4d97","slug":"111505501451-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की घेराबंदी तोड़ने को माफिया के फिल्डर ने दौड़ा दी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की घेराबंदी तोड़ने को माफिया के फिल्डर ने दौड़ा दी कार
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर। पुलिस की घेराबंदी तोड़ने के लिए अवैध खनन माफिया के फिल्डर ने तेजी से अपनी कार दौड़ा दी। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से कई पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। बाद में वह खेत में कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी बोलेरो कब्जे में लेकर सीज कर दी है। पुलिस कार स्वामी का पता लगाने के प्रयास में जुटी है।
बृहस्पतिवार की रात पैगा चौकी प्रभारी ओमप्रकाश पुलिस कर्मियों के साथ लोहियापुल के पास गश्त कर रहे थे। लौटते समय चापट गांव के पास पुलिस टीम को एक बोलरो कार संदिग्ध हालत में खड़ी दिखी। संदेह होने पर पुलिस टीम ने बोलेरो चालक को चारों ओर से घेर लिया। खुद को पुलिस से घिरा देख चालक ने खाली जगह देखकर कार दौड़ा दी। जिससे घेराबंदी में जुटे पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे खाई में कूदकर अपनी जान बचाई। चालक कुछ दूरी पर बोलेरो को खेत में छोड़कर पैदल ही फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो कब्जे में लेकर लावारिस में दाखिल कर दी है। पैगा चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि जानकारी पर ज्ञात हुआ है कि बोलेरो चालक अवैध खनन माफियाओं का फील्डर था। जो पुलिस की लोकेशन भांपने के लिए वहां खड़ा था। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है।