फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   मलयेशिया भेजने के नाम पर ठग लिए छह लाख रुपये

मलयेशिया भेजने के नाम पर ठग लिए छह लाख रुपये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
मलयेशिया भेजने के नाम पर ठग लिए छह लाख रुपये
गांव गजरौला निवासी बल्देव सिंह और सरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से कोतवाली में तहरीर देकर दो भाइयों समेत चार लोगों पर विदेश भेजने के नाम पर छह लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। कोतवाल जीबी जोशी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन



आरोप है कि ग्राम गजरौला निवासी बलदेव सिंह ने इसी गांव निवासी एक व्यक्ति को मलयेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 नवंबर 2018 को एक लाख रुपये नकद, 23 नवंबर 2018 को दो लाख रुपये दिए थे। इसके साथ ही सरजीत सिंह ने उक्त व्यक्ति को 13 सितंबर 2018 को 50 हजार रुपये और 23 नवंबर 2018 को दो लाख 50 हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन


आरोपी ने 29 नवंबर 2018 को दोनों को मलयेशिया भिजवा दिया। आरोपी के दो रिश्तेदार मलयेशिया में रहते हैं। दोनों को कुछ दिनों तक वर्क परमिट फर्जी तरीके से दिलवा दिया गया। जांच होने पर एंबेसी में पासपोर्ट फर्जी निकला। मलयेशिया एंबेसी के एक कर्मचारी की मदद से वह भारत लौटे। तहरीर में मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed