{"_id":"5c169e42bdec2257293bca53","slug":"101544986178-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी चेक देने के मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी चेक देने के मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में पुलिस ने फर्जी हस्ताक्षरित चेक देकर धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बता दें कि मोहल्ला कटोराताल निवासी जिम्मी बाठला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि पोस्टऑफिस रोड पर उसकी मोबाइल की जबकि रतन रोड पर उसके दोस्त आशीष कुमार की भी मोबाइल दुकान है। करीब पांच माह पूर्व आशीष ने उससे डेढ़ लाख रुपये उधार लिए और दो महीने में रकम वापस देने का भरोसा दिया था। लेकिन उक्त समय अवधि बीतने के बाद भी उसने रकम नहीं लौटाई। रकम मांगने पर पांच सितंबर 2018 को आशीष ने डेढ़ लाख रुपये का चेक दिया। जिम्मी ने कहा कि जब उसने 26 नवंबर 2018 को बैंक में चेक लगाया तो चेक बाउंस हो गया। उसने जब आशीष से संपर्क किया तो पता चला कि आशीष मदान ने उसे जानबूझकर गलत चेक दिया था। आरोप लगाया कि रुपये मांगने पर आशीष ने गालीगलौज कर जाने से मारने की धमकी भी दी। रविवार को पुलिस ने आशीष के खिलाफ धारा 420, 504 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।