{"_id":"5b96bcc2867a557fe86c2d4b","slug":"101536605378-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया कोतवाल का घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया कोतवाल का घेराव
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में पति की शह पर दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने कोतवाल का घेराव किया। कहा कि मुकदमा दर्ज होने के एक माह बाद भी आरोपी पति व उसके साथी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 10 अगस्त 2018 को एक महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसका विवाह एक वर्ष पूर्व मुरादाबाद से हुआ था। कुछ समय बाद पति उसे अपने साथ दिल्ली ले गया। वहां उसने उस पर दूसरे लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला। आरोप है कि पति की शह पर दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाल चंचल शर्मा का घेराव किया। कोतवाल ने बताया कि घटनास्थल दिल्ली का है। अत: मुकदमा वहां स्थानांतरित किया जा रहा है। वहां पर मनोज जोशी, संदीप सहगल, आसिफ रजा, मुक्ता सिंह, लता शर्मा, अजिता शर्मा, नसरीन जहां, अलका पाल आदि थे।