फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   खुद को आंखों का डॉक्टर बताने वाला जहरखुरान चिन्हित

खुद को आंखों का डॉक्टर बताने वाला जहरखुरान चिन्हित

Sun, 19 Aug 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खुद को आंखों का डॉक्टर बताने वाला जहरखुरान चिन्हित

विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल में करीब 19 दिन पहले स्वयं को आंखों का डॉक्टर बताते हुए महिला मरीज को बेहोश कर लूटने का प्रयास करने वाले जहरखुरान को चिह्नित कर लिया गया है। आरोपी उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। गिरोह में उसके साथ दो महिलाओं के भी शामिल होने की आशंका है।

बीती 30 जुलाई को रम्पुरा निवासी शारदा शर्मा आंखों का इलाज कराने के लिए पति आनंदस्वरूप शर्मा के साथ जिला अस्पताल में आई थीं। तभी महिला का पति बाइक पर रखे हेलमेट को लेने के लिए पार्किंग पर चला गया। इसी बीच एक व्यक्ति स्वयं को आंखों का चिकित्सक बताते हुए महिला के पास पहुंचा। उसने कहा कि इलाज से पहले दवा खानी जरूरी है। उसने महिला को दवा खाने को दी। दवा खाते ही महिला पर बेेहोशी छाने लगी। इ बीच महिला के पति के वहां पहुंचने पर आरोपी फरार कर दिया। आरोपी ने नीली रंग की कमीज और काली पेंट पहन रखी थी। जिला अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति को चिह्नित कर लिया गया है। वह यूपी का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके साथ दो महिलाओं के भी शामिल होने की आशंका है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed