{"_id":"5aca5fa94f1c1bf0618b65be","slug":"101523212201-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर आया युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काशीपुर आया युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर में पीरुमदारा से काशीपुर आया एक युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। उसकी बाइक, टूटा हेल्मेट व किसी केमिकल से जलाई गई शर्ट रामनगर रोड से बरामद हुई। लापता युवक के परिजनों ने कोतवाली पुलिस से मिलकर उसकी सकुशल बरामदगी की मांग की। पुलिस इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
थाना रामनगर चौकी पीरुमदारा क्षेत्र के 16 नंबर नई बस्ती निवासी मोरपाल (24) पुत्र हरद्वारी लाल शनिवार को अपनी बाइक से यहां काशीपुर में अपने एक मित्र से मिलने आया था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। रविवार को जब परिजन उसे खोजने काशीपुर आए तो उसकी बाइक रामनगर रोड पर एक पैट्रोल पंप के पास मिली। साथ ही उसका हेल्मेट और कैमिकल से जली शर्ट मिली। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शक के आधार पर एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस की एक टीम गांव भेजी गई है। पुलिस युवक के फोन नंबर की सीडीआर निकाल रही है। सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि लापता युवक ने कोर्ट मैरिज की है। दोनो परिवारों के बीच विवाद चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है।