फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बैंक में पैसे निकालने गये युवक की संदिग्ध मौत, बैंक की लाइन में खड़ा था युवक

बैंक में पैसे निकालने गये युवक की संदिग्ध मौत, बैंक की लाइन में खड़ा था युवक

Fri, 16 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बैंक में पैसे निकालने गये युवक की संदिग्ध मौत, बैंक की लाइन में खड़ा था युवक

विज्ञापन
रुद्रपुर के लालपुर स्थित एक बैंक की लाइन में पैसे निकालने के लिए खड़े 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

किच्छा के चुटकी देवरिया गांव का दीपक पासवान पुत्र राकेश पासवान शिमला पिस्तौर स्थित एक फैक्ट्री में बतौर श्रमिक काम करता था। बृहस्पतिवार दोपहर दीपक लालपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में पैसे निकालने पहुंचा। दीपक बैंक की लाइन में खड़ा था इसी दौरान उसे चक्कर आया और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। आनन-फानन में बैंक कर्मी अंकित रस्तोगी उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर फिलहाल हार्ट अटैक को दीपक की मौत का कारण मान रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दीपक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो पाएगी। मृतक अपने परिवार में तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed