फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   35 संदिग्धों से पूछताछ, पुलिस के हाथ खाली

35 संदिग्धों से पूछताछ, पुलिस के हाथ खाली

Mon, 02 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
35 संदिग्धों से पूछताछ, पुलिस के हाथ खाली
रुद्रपुर। पांच दिन पहले मोबाइल शोरूम में हुई चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अब तक 35 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


बुधवार रात काशीपुर बाइपास रोड स्थित खालसा मोबाइल शोरूम में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के मोबाइल पार कर लिए थे। चोर शोरूम में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी निकाल ले गए थे। इस वजह से पुलिस को चोरों का सुराग नहीं मिल सका। पुलिस अब तक 35 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन


इसके साथ ही उक्त शोरुम में दो साल पहले घटना को अंजाम दे चुके चोरों की तलास में भी जुटी है। सूत्रों के अनुसार वारदात की रात रामपुर रोड स्थित एक होटल में भी एक संदिग्ध युवक फर्जी पहचान पत्र देकर ठहरा था और वारदात के बाद उसने होटल छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह का कहना है कि पुरानी घटनाओं में लिप्त बदमाशों की भी धरपकड़ कर पूछताछ की जा रही है। जल्द चोरी का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed